कोरबा /पोड़ी उपरोड़ा: सिंघिया हाई स्कूल मैदान में सेवा सेतु शिविर में उमड़ा जनसैलाब, सैकड़ों ग्रामीणों को मिला योजनाओं का सीधा लाभ*एक ही छत के नीचे सभी विभाग
पोड़ी उपरोड़ा सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जनपद पंचायत पोड़ी उपरोड़ा के सिंघिया हाई स्कूल मैदान में ब्लॉक स्तरीय विशाल सेवा सेतु शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सुबह से ही ग्रामीणों का जनसैलाब उमड़ पड़ा।
शिविर का मुख्य उद्देश्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाना और ग्रामीणों की समस्याओं का सेवा सेतु के माध्यम से त्वरित निराकरण करना रहा।
शिविर में राजस्व, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, कृषि, उद्यानिकी, शिक्षा, खाद्य सहित सभी विभागों के स्टॉल लगाए गए थे। अधिकारियों ने पात्र हितग्राहियों के आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया। कई ग्रामीणों को जाति, निवास, आय प्रमाण पत्र, पेंशन, राशन कार्ड, किसान सम्मान निधि जैसी योजनाओं का सीधा लाभ मिला।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह, जनपद अध्यक्ष श्रीमती माधुरी तंवर, जनपद उपाध्यक्ष प्रकाश जाखड़, जनपद सदस्यगण, सरपंचगण सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
यह शिविर अनुविभागीय अधिकारी श्री मनोज बंजारे एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री खागेश निर्मलकर के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
शिविर में सैकड़ों ग्रामीणों ने पहुंचकर शासन की योजनाओं का लाभ उठाया और प्रशासन की इस पहल की सराहना की। ग्रामीणों ने कहा कि एक ही स्थान पर सभी विभागों के अधिकारियों का मिलना और तुरंत काम होना, यही असली सुशासन है।





