कोरबा / मोरगा -ग्राम मोरगा के उछलेगा रोड जंगल से दिन दहाड़े चरवाहे को बंधक बनाकर दो खस्सी बकरे की सनसनी खेज लूट

SHARE:

मामला कोरबा जिले के थाना बांगो पुलिस चौकी मोरगा का है | आपको बता दे की कोरबा जिले मे बकरी चोरी का मामला तो आये दिन सुनाई मे आता है किन्तु इस बार पुलिस चौकी मोरगा के अंतर्गत नेशनल हाइवे से महज 2 किलोमीटर दूर प्रधानमंत्री सडक उछलेगा रोड स्थिति जंगल से दीनदहाड़े मोरगा निवासी सलीम खान के चरवाहे को बंधक बनाकर दो बड़े नस्ल के खस्सी बकरा जिसकी कीमत लगभग 30 से 35 हजार बताई जा रही है जिसे अज्ञात चोरो द्वारा बकरो को लूटकर वाइट कलर की कार मे भरकर भाग निकले
जैसे ही इस घटना की जानकारी सलीम खान को लगी तो वह तुरंत पुलिस चौकी मोरगा मे शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद पुलिस मेन रोड स्थित दुकानों एवं बेरियल मे लगे CC TV और उछलेगा रोड से गुजरने वाली गाड़ियों की पतासाजी करने पर एक वाइट कलर की अल्टो कार उछलेगा रोड से अंबिकापुर रोड की ओर निकलते हुए दिखाई दे रही है कार की पुस्टि होते ही आगे की कार्यवाही की जाएगी

घटना के बाद से छेत्र के चरवाहों मे दहसत फैल गयी है एवं ग्रामीड़ो ने पुलिस से जल्द से जल्द चोरो को पकड़ने और कार की पहचान करने की मांग की है

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें