जनपद पंचायत पोड़ी उपरोड़ा के ग्राम पंचायत -मोरगा मे भ्रस्टाचार का बड़ा मामला सामने आया है पंचायत सचिव जिंदलाल बिंझवार पर आरोप है की उनके द्वारा ग्राम पंचायत मोरगा की सरपंच श्रीमती खिलेश्वरी तंवर एवं ग्राम सभा अध्यक्ष श्री पैतृश खलखो का फर्जी शील साइन कर प्रधानमंत्री आवास योजना के पात्र हितग्राहियो को अपात्र कर दिया
कैसे हुआ खुलासा जाने – आज 2 अक्टूबर ग्राम सभा मे जब प्रधानमंत्री आवाश हितग्राहियो की सूची का वाचन किया तो उसमे से कई हितग्राहियो का नाम सूची से गायब मिला तो हितग्राहियो ने आपत्ति जताई तो खुलासा हुआ की सचिव जिंदलाल बिंझवार ने फर्जी तरीके से दस्तावेज तैयार किए थे जिसकी जानकारी लगते ही महिला सरपंच खिलेश्वरी तंवर भड़क गयी और भरी ग्राम सभा मे सचिव के ऊपर कड़ी नाराजगी जताई और तत्काल जनपद सीईओ को फर्जीवाड़ा की जानकारी दी
ग्रामीणों मे आक्रोश – हितग्राहियो का कहना है की सचिव के द्वारा जानबूझकर गरीबो को मिलने वाले योजना के लाभ से वंचित किया है कई गरीब पात्र परिवार जो कच्चे मकान मे रह रहे उन्हे अपात्र कर दिया गया
तत्काल कार्यवाही – ग्राम सभा अध्यक्ष एवं सरपंच ने ग्राम सभा मे सर्व सहमति से सचिव के खिलाफ प्रस्ताव पारित कर जनपद एवं ज़िला प्रसाशन से शिकायत करने का निर्णय लिया एवं सचिव जिंदलाल बिंझवार पर तुरंत कार्यवाही करते हुए हटाने की मांग की एवं अपात्र किए गए हितग्राहियो को पात्र करने का आग्रह किया






