
मोरगा / कोरबा – मोरगा चौकी क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे स्थायी वारंटी कुख्यात चोर को पकड़ने में सफलता हासिल की हैँ
प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी परमानंद यादव निवासी बचरा पोड़ी थाना/चौकी क्षेत्र का रहने वाला है। आरोपी के खिलाफ पुलिस चौकी बचरा पोड़ी मे चोरी के कई मामले दर्ज थे और न्यायालय द्वारा स्थायी वारंट जारी किया गया था। लंबे समय से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था
मुखबिर की सूचना पर बचरा पोड़ी चौकी प्रभारी अपनी टीम के साथ मोरगा चौकी पहुचे और मोरगा चौकी से संपर्क किया जिसके बाद द्वारा मोरगा चौकी प्रभारी द्वारा तत्काल टीम गठित कर मोरगा क्षेत्र में घेराबंदी कर आरोपी को धर दबोचा गया। पकड़े जाने के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है
चौकी प्रभारी ने बताया कि क्षेत्र में चोरी और फरार वारंटियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। परमानंद यादव की गिरफ्तारी से बचरा पोड़ी चौकी क्षेत्र में हुई कई चोरी की वारदातों का खुलासा होने की उम्मीद है।
पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र के लोगों में खुशी है।





