
ग्राम पंचायत मोरगा मे मितानिनों का सम्मान किया गया इस दौरान मितानिनों को साल और श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। मितानिनों के द्वारा गांव में स्वास्थ्य सेवाओं के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना की गई इस अवसर पर श्रीं भूपेंद्र सिंह का कहना था ग्रामीण छेत्रो मितानिनो के कारण ही स्वास्थ्य सेवा बेहतर हो पाया है एवं सरकार की महत्वाकांछी जननी सुरक्षा योजना मे मितानिनो का पूर्ण योगदान है
कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित जिला समन्वयक श्री भूपेंद्र सिंह जी पंचायत की सरपंच श्रीमती खिलेश्वरी अनिल तंवर उप सरपंच श्रीं जगतपाल उर्रे पंचायत समनवयक श्रीमती कृपा लता किंडो. ब्लाक समनवयक राम किशोर किंडो,एम.टी. श्रीमती फिलशिता बखलापंच श्रीमती अंजना लकड़ा, श्रीमती प्रियंका कुजूर, श्री संतोष शर्मा, श्रीमती अनीता टोप्पो एवं जन प्रतिनिधि उपस्थित रहे
ग्राम मोरगा की सरपंच सहित मितानिनो ने जताया जिला समन्वयक भूपेंद्र सिंह का आभार कहा इतने बड़े जिले मे दुरस्त ग्राम मोरगा पहुंचकर मितानिन दिवस को यादगार बनाना हमारे लिए गर्व की बात है







