कटघोरा-अंबिकापुर प्रस्तावित फोर लेन मार्ग से ग्राम मोरगा को बायपास करने मंत्री लखन लाल देवांगन से की मांग

SHARE:

Screenshot

कोरबा /मोरगा -नेशनल हाईवे 130 कटघोरा-अंबिकापुर मार्ग को फोर लेन में प्रस्तावित किया गया है। इस प्रस्तावित मार्ग से ग्राम पंचायत मोरगा के ग्रामीणों और व्यापारियों में चिंता व्याप्त है।

ग्राम पंचायत मोरगा के समस्त व्यापारी एवं ग्रामवासियों ने कैबिनेट मंत्री श्री लखनलाल देवांगन जी को पत्र सौंप कर मांग की है कि उक्त फोर लेन मार्ग से ग्राम मोरगा को बायपास किया जाए।

ग्रामीणों का कहना है कि यदि वर्तमान प्रस्तावित मार्ग के अनुसार फोर लेन का निर्माण होता है, तो ग्राम मोरगा में स्थित सभी दुकानें एवं मकान पूरी तरह समाप्त हो जाएंगे। इससे सैकड़ों परिवारों की जीविका प्रभावित होगी और जनजीवन अस्त-व्यस्त हो जाएगा।

इसी को देखते हुए सरपंच व्यापारी सहित ग्रामवासियों ने मंत्री जी से आग्रह किया है कि मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए मोरगा गांव के लिए बायपास स्वीकृति हेतु विचार किया जाए ताकि विकास के साथ-साथ जनजीवन भी सुरक्षित रह सके।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें