-
कोरबा / मोरगा – ज़िला खनिज न्यास से जिले के स्कूलो की बदल रही तस्वीर इसी कड़ी मे आज पोडी उपरोड़ा ब्लाक के दुरस्त ग्राम पंचायत मोरगा के प्राथमिक शाला जूनापारा के नये भवन का विधायक प्रतिनिधि ,सरपंच, उपसरपंच एवं जनप्रतिनिधि के हाथो फीता काटकर भव्य लोकार्पण किया गया यह भवन गाँव वाले एवं बच्चों के लिए सौगात से कम नहीं पहले पुराने भवन मे बच्चों को बैठने मे परेशानी होती थी नया भवन मिलने से बच्चे पालक एवं शिछको मे खुशी है
लोकार्पण पर बच्चों ने सजाया स्कूल एवं मनमोहक कार्यक्रम की प्रस्तुति
जैसे ही बच्चों को नये भवन के लोकार्पण की जानकारी मिली बच्चों ने स्कूल को गुब्बारे से सजाया एवं सरस्वती की पूजा अर्चना कर कई मनमोहक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी जिससे लोकार्पण कार्यक्रम मे मुख्य रूप से उपस्थित विधायक प्रतिनिधि श्री सुनील अग्रवाल (पप्पी ) ,सरपंच श्रीमती खिलेश्वरी अनिल तंवर उपसरपंच जगत पाल उर्रे ,संकुल केंद्र प्रभारी श्रीं छोटे लाल यादव,प्रिंसपल श्रीं भंडारी सर, प्रधान पाठक श्री विपिन केरकेट्टा ,पत्रिका सवांददाता श्री असरफ खान, सहायक सचिव श्रीमती रजनी शर्मा , पंच गण श्री सतीश यादव ,कालेश्वर कुर्रे, रेवालाल रौतिया, सोनल अगरिया, एंव भारी मात्रा मे ग्राम वाशी उपस्थित रहे और बच्चों के कार्यक्रम को सराहा और सुभकामनाये दी







