ग्राम पंचायत केंडई में मंडल अध्यक्ष ऋषि कुमार प्रजापति की उपस्थिति में पंचायत की मितानिनों का सम्मान किया गया।
इस दौरान मितानिनों को साड़ी और श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। मितानिनों के द्वारा गांव में स्वास्थ्य सेवाओं के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना की गई।
कार्यक्रम में पंचायत की सरपंच श्रीमती कुंती देवी बिंझवार .स्वास्थ्य पंचायत समन्वयक श्रीमती कृपा लता किंडो. ब्लाक समन्वयक राम किशोर किंडो, एम टी श्री शिवपाल सिंह .ललित कुमार तवर, एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे
ग्राम पंचायत केंडई में मंडल अध्यक्ष श्री ऋषि कुमार प्रजापति जी की उपस्थिति में पंचायत की मितानिनों का साड़ी-श्रीफल देकर सम्मान किया गया सम्मान







